Advertisement Carousel
Blog

महतारी वंदन की 28वीं किस्त जारी, 68 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ महिलाओं के खातों में पहुंचे 642 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने जारी की 28वीं किस्त

Advertisements

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 642.27 करोड़ रुपये

Advertisements


रायपुर, । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा महतारी वंदन योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी पहल साबित हो रही है।

Advertisements


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज और राज्य का समग्र विकास महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक मजबूती के बिना संभव नहीं है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी सशक्त बना रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
गौरतलब है कि 1 मार्च 2024 से शुरू हुई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
जून 2026 में जारी 28वीं किस्त के साथ ही योजना के तहत अब तक महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। यह सहायता महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को नई मजबूती दे रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित नियद नेल्लानार अभियान के माध्यम से सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिलों की 7 हजार 770 नई महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। इससे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों की महिलाओं को भी आर्थिक सहायता का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना अब केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुकी है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की नई धारा प्रवाहित हुई है और लाखों परिवारों के जीवन में आर्थिक स्थिरता एवं खुशहाली का नया अध्याय जुड़ा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button