Advertisement Carousel
Blog

10 माह से फरार अजय गोस्वामी को कोरबा से दबोच लाई तमनार पुलिस

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
ट्रेलर लूटकांड का फरार आरोपी 10 माह बाद गिरफ्तार


रायगढ़। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित हुंकराडीपा ट्रेलर लूटकांड में पिछले 10 महीनों से फरार चल रहे आरोपी अजय गोस्वामी को कोरबा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार आरोपी अजय गोस्वामी अपने पिता, भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेलर लूटकांड की वारदात में शामिल था। घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अजय गोस्वामी और एक अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना तमनार पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि 18 अगस्त 2025 को हुंकराडीपा के पास ट्रेलर वाहनों को रोककर चालक और अन्य ड्राइवरों से मारपीट की गई थी तथा मोबाइल फोन छीनकर एक ट्रेलर वाहन लूट लिया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने ओडिशा के हमीरपुर क्षेत्र से चारों ट्रेलर वाहन बरामद किए थे और मुख्य षड्यंत्रकारी अमन गोस्वामी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार ट्रेलर वाहन, चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार सहित कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन क्लीन हंट” लगातार फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button