Advertisement Carousel
Blog

किसान बनकर पहुंचे उप संचालक कृषि, खाद की काला बाजारी का किया भंडाफोड़ 266 रुपये की यूरिया 850 रुपये में बेच रहा था व्यापारी, 1446 बोरी खाद जब्त

Advertisements

खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1446 बोरी उर्वरक जब्त

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1446 बोरी रासायनिक खाद जब्त कर एक उर्वरक प्रतिष्ठान के गोदाम को सीलबंद कर दिया है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने स्वयं किसान बनकर जिले के एक उर्वरक विक्रेता केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विक्रेता ने उन्हें किसान समझकर 266.50 रुपये की निर्धारित कीमत वाली यूरिया की बोरी 850 रुपये में बेच दी। शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल उर्वरक निरीक्षकों की टीम को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की गई।


जांच में मेसर्स नानकचंद नंदकिशोर कृषि केंद्र में रासायनिक उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण में अनियमितता तथा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बिक्री की पुष्टि हुई। इसके बाद उर्वरक (गुण नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत गोदाम में रखी 1141 बोरी यूरिया, 252 बोरी एसएसपी, 33 बोरी डीएपी और 20 बोरी एमओपी सहित कुल 1446 बोरी उर्वरक जब्त कर गोदाम को सीलबंद कर दिया गया।


उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी


कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत समितियों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद-बीज खरीदें तथा खरीद का पक्का बिल अवश्य लें। साथ ही अधिक मूल्य पर खाद बिक्री या कृत्रिम कमी बनाकर कालाबाजारी किए जाने की जानकारी तत्काल विभाग को देने का आग्रह किया गया है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button