Advertisement Carousel
Blog

किसानों के लिए अच्छी खबर, खरीफ सीजन हेतु खाद-बीज की नहीं होगी कमी सक्ती प्रशासन की तैयारी पूरी, खाद-बीज वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी

Advertisements

खरीफ सीजन 2026 : सक्ती जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को मिल रही समय पर सुविधाएं

Advertisements
Advertisements


सक्ती,। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए सक्ती जिले में किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग और जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध हो सके।


उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि जिले में उर्वरकों और बीजों का पर्याप्त भंडारण किया गया है तथा किसानों को आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। वैज्ञानिकों की अनुशंसा के अनुसार किसानों को रासायनिक उर्वरकों के साथ जैविक खाद, हरी खाद एवं अन्य वैकल्पिक उपायों के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विकासखंड जैजैपुर की सहकारी समितियों के लिए खरीफ सीजन में 8,338 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध 1 जून तक 6,091 मीट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। यह लक्ष्य का लगभग 73 प्रतिशत है। वहीं 6,760 क्विंटल बीज के लक्ष्य के मुकाबले 6,500 क्विंटल बीज उपलब्ध करा लिया गया है, जो लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धता को दर्शाता है।
कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए यूरिया और डीएपी के साथ-साथ नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी जैसे आधुनिक उर्वरकों की भी व्यवस्था की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग किसानों की स्वेच्छा पर आधारित है।


उर्वरकों की कालाबाजारी और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय निगरानी दल लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। अब तक जिले के 132 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। जांच के दौरान सात विक्रय केंद्रों के प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए हैं, पांच मामलों में अवैध भंडारण जब्त कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है तथा 61 विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद एवं बीज खरीदें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निकटतम कृषि कार्यालय से संपर्क करें। विभाग किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button