Advertisement Carousel
Add
Blog

ट्यूबवेल से तांबा वायर चोरी करने वाले तीन चोर और खरीदार गिरफ्तार

Ad

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

खेतों से तांबा वायर चोरी करने वाले तीन चोर समेत चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना पुसौर पुलिस ने खेतों में लगे ट्यूबवेलों से तांबा केबल वायर चोरी करने वाले तीन आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तांबा व सिल्वर तार, नगदी रकम तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर निवासी उमेश साव ने 31 मई को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत स्थित ट्यूबवेल से करीब 50 मीटर तांबा केबल वायर चोरी कर लिया गया है। क्षेत्र के अन्य किसानों के खेतों से भी इसी प्रकार की चोरियों की शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेही अमित सारथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी केदारनाथ सारथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए तारों को जलाकर तांबा अलग किया जाता था और बाद में उसे बेच दिया जाता था। मामले में समीर सतनामी की भूमिका भी सामने आई, जिसे भी गिरफ्तार किया गया।


जांच के दौरान पुलिस चंद्रपुर पहुंची, जहां चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी दिनेश देवांगन को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से करीब 8 किलो तांबा तार और 2 किलो सिल्वर तार बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों से नगदी रकम एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में अमित सारथी, केदारनाथ सारथी, समीर सतनामी और दिनेश देवांगन शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने कहा कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button