Advertisement Carousel
Blog

VR तकनीक से पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मिल रहा आधुनिक प्रशिक्षण, सुरक्षा और ग्राहक सेवा पर विशेष जोर

Advertisements


एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया “एकेडमी ऑन व्हील्स” प्रशिक्षण का निरीक्षण, VR तकनीक से कर्मचारियों को दिया जा रहा आधुनिक प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements


दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने सोमवार को भिलाई सेक्टर-6 स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा संचालित “एकेडमी ऑन व्हील्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया और कर्मचारियों को दी जा रही आधुनिक तकनीक आधारित ट्रेनिंग की सराहना की।


गौरतलब है कि 30 मई 2026 से पेट्रोल पंप परिसर में इंडियन ऑयल की “एकेडमी ऑन व्हील्स” गाड़ी के माध्यम से कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह एक अत्याधुनिक चलती-फिरती कक्षा है, जिसमें कर्मचारियों को आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने, ग्राहक सेवा में सुधार तथा पेट्रोल पंप के सुरक्षित संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने स्वयं वर्चुअल रियलिटी (VR) चश्मा पहनकर प्रशिक्षण का अनुभव लिया। VR तकनीक के माध्यम से कर्मचारियों को कंप्यूटर आधारित सिमुलेशन द्वारा आग लगने जैसी वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव कराया जाता है, जिससे वे बिना किसी जोखिम के आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित हो सकें।


एसएसपी ने प्रशिक्षण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए कहा कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी पूरी लगन, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।
इस अवसर पर ट्रेनर श्री निशांत कौशिक एवं श्री अक्षय कुमार, सुपरवाइजर श्री संजय स्वामी, आईओसीएल के सेल्स ऑफिसर श्री अंकित साखरकर तथा पुलिस पेट्रोल पंप के इंचार्ज आरआई नीलकंठ वर्मा उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण कर्मचारियों की दक्षता और सतर्कता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग से कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति का बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे और पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ एवं सबसे सुरक्षित पेट्रोल पंप बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button