Advertisement Carousel
Blog

6वीं वाहिनी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मिला करियर मार्गदर्शन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

Advertisements


रायगढ़। 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उर्दना रायगढ़ में सोमवार को हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान और करियर मार्गदर्शन हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और करियर निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन सेनानी श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उप सेनानी श्रीमती वर्षा मिश्रा, उप सेनानी श्री अनिल विश्वकर्मा, सहायक सेनानी श्री ब्रजेश तिवारी, सहायक सेनानी श्री सुरेश लकड़ा, सहायक सेनानी श्री एरमन खलखो सहित वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा के अवसरों, पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवाओं तथा अन्य रोजगारोन्मुखी क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर चयन के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, अध्ययन रणनीति और अनुशासन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में एपीसी नीलमणी प्रधान की पुत्री कु. तमन्ना प्रधान ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा आरक्षक राजबल निराला के पुत्र गौरव निराला ने 87.66 प्रतिशत, प्रधान आरक्षक छोटेलाल सूर्यवंशी की पुत्री कु. तमन्ना सूर्यवंशी ने 87 प्रतिशत तथा आरक्षक समीर सिदार के पुत्र साहिल सिदार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।


वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रधान आरक्षक मंजीत यादव के पुत्र अभिषेक यादव ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ट्रेड आरक्षक ज्ञानसिंह कंवर की पुत्री कु. छाया कंवर ने 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाहिनी का नाम गौरवान्वित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भी सहभागिता कर करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button