Advertisement Carousel
Blog

ड्रोन कैमरे से खुला नशे का नेटवर्क, 5 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

Advertisements

ड्रोन निगरानी से नशे के कारोबार का भंडाफोड़, 5 नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के नशामुक्ति अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी के मामले में 5 विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिग) सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.744 किलोग्राम गांजा और एक धारदार चाकू बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.35 लाख रुपये बताई गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि चांटीडीह क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के माध्यम से गांजा बिक्री का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी शुरू की गई।
ड्रोन सर्विलांस के दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों को चिन्हित किया गया। इसी क्रम में 1 जून 2026 की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चिंगराजपारा स्थित कुंदरू बाड़ी क्षेत्र में कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सात आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7 पैकेट में रखा गया कुल 6.744 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक धारदार चाकू बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ नाबालिगों को लालच देकर इस अवैध कारोबार में शामिल किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे सक्रिय मुख्य सरगना कौन है।


गिरफ्तार आरोपी
कुश यादव उर्फ पप्पू यादव (25 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, कुंदरू बाड़ी, सरकंडा।
दीपक साहू (18 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, विश्वकर्मा चौक, सरकंडा।
पांच विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)।
बरामद सामग्री
6.744 किलोग्राम अवैध गांजा (07 पैकेट)
एक धारदार चाकू
जब्त गांजा की अनुमानित कीमत : ₹3.35 लाख
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button