Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 35 पाव शराब जब्त

Advertisements

35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 01 जून 2026। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शिवरीनारायण पुलिस ने 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शिवरीनारायण पुलिस ने दबिश देकर आरोपी भरत लाल जाहिरे (40 वर्ष) निवासी ग्राम मिस्दा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये बताई गई है। जांच में आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री किया जाना पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कपिल राम साहू, आरक्षक विकास शर्मा, पति राम यादव, राजेश कौशिक एवं सैनिक राधेश्याम कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button