Advertisement Carousel
Add
Blog

बरभौना क्षेत्र में हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत, जंगल की ओर न जाने की अपील

Ad

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


बरभौना जंगल क्षेत्र में हाथियों का दल पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत
रायगढ़। जिले के बरभौना जंगल क्षेत्र में हाथियों के एक दल की मौजूदगी देखे जाने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में कई हाथियों को विचरण करते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

Advertisements


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हाथियों का यह दल भोजन और पानी की तलाश में क्षेत्र में पहुंचा है। वन विभाग द्वारा गांवों में मुनादी कर लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे हाथियों के निकट जाने, उन्हें छेड़ने या किसी प्रकार से उकसाने का प्रयास न करें। साथ ही हाथियों की किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को देने को कहा गया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जन-धन की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button