Advertisement Carousel
Blog

देर रात चोरी करने घर में घुसा आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई चोरी की कोशिश नाकाम, भागते समय बाइक और मोबाइल छोड़ फरार हुआ आरोपी

Advertisements


घर में चोरी की नीयत से घुसे आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने दबोचा

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,
थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोदा में देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान सुनील कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी हरदीहरी थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 28 मई 2026 की रात लगभग 1:30 बजे की है। ग्राम हरदी निवासी प्रार्थी शत्रुघ्न करियरे अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की नीयत से घर में घुसा और घर के बाहर एवं अंदर लगे जलते हुए बल्ब निकालकर फेंक दिए।
आवाज सुनकर प्रार्थी की नींद खुली और उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने धक्का देकर भागने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में उसके दो मोबाइल फोन, गमछा, चप्पल और मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छूट गए।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सामान के आधार पर आरोपी की पहचान सुनील कश्यप के रूप में की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की नीयत से घर में घुसने की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button