Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ पुलिस का सख्त संदेश, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Advertisements


रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में बढ़ती झगड़ा-मारपीट और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च और पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर लोगों से संवाद किया और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर काशीराम चौक, गढ़उमरिया, जूटमिल मार्केट और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में देर रात तक पुलिस की संयुक्त टीम ने पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह सहित जूटमिल पुलिस और 6वीं बटालियन के सशस्त्र जवान शामिल रहे।


पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही युवकों को समझाइश देते हुए कहा गया कि वे अड्डेबाजी, स्टंटबाजी, मारपीट और अनावश्यक समूहबाजी से दूर रहें।


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी कर रहे लोगों पर कार्रवाई की तथा कई संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला।
थाना प्रभारी ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं और बीट आरक्षकों व थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर भी साझा किए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुंडागर्दी, मारपीट, अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button