Advertisement Carousel
Blog

रेलवे स्टेशन पर मासूम के साथ बेरहमी, कोतवाली पुलिस बनी फरिश्ता डेढ़ साल के बच्चे को महिला से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Advertisements


संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

डेढ़ साल के मासूम पर हो रही थी बेरहमी, कोतवाली पुलिस बनी सहारा
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ हो रही बेरहमी का मामला सामने आया है, जहां समय रहते कोतवाली पुलिस की तत्परता ने बच्चे की जान बचा ली। पुलिस ने न सिर्फ बच्चे को महिला के चंगुल से सुरक्षित निकाला, बल्कि उसके उपचार से लेकर बाल कल्याण समिति तक पूरी जिम्मेदारी निभाई।

Advertisements


घटना 19 मई की शाम की है। रेलवे स्टेशन के बाहर एक महिला मासूम बच्चे को लगातार पीट रही थी। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी। इसके बाद लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। घायल और डरे हुए बच्चे को तुरंत केजीएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला आरक्षक अनिता बेक की देखरेख में उसका उपचार कराया गया और मातृ-शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया।
पूछताछ के दौरान महिला लगातार असंगत बातें करती रही, जिससे उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने का अंदेशा हुआ। जांच में पता चला कि महिला इंदिरा नगर क्षेत्र की रहने वाली है और बच्चा उसका ही पुत्र है। महिला के पति ने भी बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति समय-समय पर बिगड़ जाती है।
पुलिस ने बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति ने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की काउंसलिंग के बाद बच्चे को अस्थायी रूप से पिता के सुपुर्द किया है।
रायगढ़ पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में मानवीय पहलू को प्राथमिकता देते हुए यह संदेश दिया है कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर संवेदनशील संरक्षक की भूमिका भी निभाती है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे के साथ हिंसा या दुर्व्यवहार की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button