Advertisement Carousel
Add
Blog

मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे जुआ फड़ पर सरकंडा पुलिस की बड़ी रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements


बिलासपुर में जुआड़ियों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा इलाके में रेड मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 47 हजार 900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में देवेंद्र देवांगन, हरिओम साहू, दुर्गेश यादव, राजू सोनकर, गोवर्धन साहू और रितेश शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 हजार 900 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद किया है।



पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, जुआ या सट्टा की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


फिलहाल सरकंडा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है, वहीं पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button