Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार प्रहार तमनार, पूंजीपथरा और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब और 32 पाव देशी मदिरा जब्त

Advertisements


रायगढ़,
रायगढ़ जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार, पूंजीपथरा और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर 25 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 32 पाव देशी मसाला शराब जब्त कर तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


रेलवे स्टेशन रोड पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंद पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सायकल में देशी शराब लेकर बिक्री के लिए इंदिरा नगर की ओर जा रहा है। सूचना पर एएसआई कोसोसिंह जगत एवं पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित गंधरी पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी खुशी राम चौहान को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव रोमियो देशी मसाला शराब, जिसकी कुल मात्रा 5.760 बल्क लीटर बताई गई है, एवं एक कोहिनूर कंपनी की लेडीज सायकल जब्त की। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 5200 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।


तमनार पुलिस ने महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा
थाना तमनार पुलिस ने ग्राम आमाघाट में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन तिग्गा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने घर के पीछे खेत-बाड़ी में छिपाकर रखी 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की। जब्त शराब की कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


पूंजीपथरा पुलिस की गेरवानी में रेड कार्रवाई
इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी लोहरापारा में दबिश देकर आरोपी आनंदराम तिग्गा को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर रखे जरीकेन से करीब 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 1000 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि अवैध शराब कारोबार एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button