Advertisement Carousel
Blog

पुलिसकर्मियों को दिया गया CPR प्रशिक्षण, आपात स्थिति में जान बचाने की सिखाई तकनीक मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आयोजित हुआ एकदिवसीय CPR ट्रेनिंग कार्यक्रम

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ में पुलिसकर्मियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण, सीखा CPR देने का सही तरीका

Advertisements


रायगढ़,
आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए एक दिवसीय सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में ऑल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रायगढ़ द्वारा आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन और वीडियो डेमो के माध्यम से सीपीआर की प्रक्रिया, उसकी आवश्यकता और महत्व की विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया कि सड़क दुर्घटना, आगजनी, बाढ़ अथवा हृदयाघात जैसी आपात स्थितियों में यदि किसी व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन रुक जाए या वह बेहोश हो जाए, तो समय पर सही तरीके से सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बताया गया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी प्रतिक्रिया जांचनी चाहिए तथा तुरंत डायल 108 और 112 पर कॉल कर मेडिकल सहायता बुलानी चाहिए। मेडिकल टीम के पहुंचने तक सीपीआर देना बेहद महत्वपूर्ण होता है।


कार्यक्रम में दुर्घटना संबंधी वीडियो दिखाकर सीपीआर देने की विधि का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद उपस्थित पुलिसकर्मियों ने स्वयं प्रायोगिक अभ्यास कर सीपीआर तकनीक सीखी।
डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने प्रशिक्षण आयोजन के लिए डॉक्टर प्रभात पटेल और उनकी टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद करेगा।
कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी, आरआई अमित सिंह सहित जिलेभर से पहुंचे लगभग 100 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button