Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

गाड़ा समाज के अध्यक्ष बनें शेषनारायण सोनवानी, अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को चार मत से हराया

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विपिन कुमार सोनवानी

सचिव यशवंत बघेल और कोषाध्यक्ष डीगम्बर स्वर्ण हुए निर्विरोध

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज,देवभोग.. देवभोग विकास खण्ड में आज गाड़ा समाज के इतिहास का एक अहम अध्याय लिखा गया , पहली बार लोकतांत्रिक पद्धति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया, हालांकि कोषाध्यक्ष और सचिव का पद निर्विरोध चुना गया वहीं अध्यक्ष पद हेतु चार उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। जिसमें शेषनारायण सोनवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम लाल नागेश को महज़ चार मतों से मात दी और ब्लॉक गाड़ा समाज का अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Advertisements
चुनाव संपन्न कराते चुनाव समिति।
Advertisements

वहीं चुनाव प्रक्रिया को संचालन करने में 10 लोगों का एक चुनाव समिति गठित कि गई थी और इस चुनाव समिति के अध्यक्ष विकास खंड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल को समाज के लोगों ने जिम्मेदारी दी थी उनके साथ दस लोगों का एक टिम था जिसमें चुनाव संपन्न कराया गया, नामांकन से लेकर प्रचार प्रसार और वोटिंग पूरी तरह से लोकतांत्रिक पद्धति से कि गई इस पूरे प्रक्रिया में चुनाव समिति एक चुनाव आयोग कि तरह कार्य किए।

नव निर्वाचित अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी विकास खण्ड गाड़ा समाज।
कोषाध्यक्ष डीगम्बर स्वर्ण
यशवंत बघेल सचिव विकास खंड गाड़ा समाज

देवभोग ब्लॉक के 84 गांव में चुनाव समिति के द्वारा गांव में ग्राम अध्यक्ष और सचिव का गठन कर उन्हें मतदाता बनाया गया और यह जो प्रक्रिया करीब दो से तीन माह तक चली।

कुल 84 गांव में 164 मतदाता  बनाया गया जो आज विकास खण्ड गाड़ा समाज का अध्यक्ष हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किए जिसमें कुल 164 मतदाताओं में से 159 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किए, पांच ऐसे मतदाता रहे जो अनुपस्थित रहें।
1. मुरलीधर नेताम को 40 वोट मिले।
2. प्रेम लाल नागेश को 56 वोट मिले।
3. शेष नारायण सोनवानी को 60 वोट मिले।
4. वेणु डोंगरे को मात्र 3 वोट मिले।
इस प्रकार शेष नारायण सोनवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम लाल नागेश को 4 वोट से हराया।

सम्मान नहीं सेवा का अवसर हैं

विकास खंड गाड़ा समाज के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समाज को संबोधित करते हुए शेष नारायण सोनवानी ने कहां कि अपने समाज के उत्थान के लिए जो 11 वादे किए हैं उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास करूंगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक केवल एक सम्मान नहीं , बल्कि समाज की सेवा का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहां कि आज यह विचारणीय है कि समाज का उत्थान कैसे किया जाए। हमारा लक्ष्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है इसके लिए धरातल पर उतरकर भरपूर प्रयास करूंगा।

सचिव यशवंत बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहां कि आज गाड़ा समाज ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन सच्चे मन से करूंगा, जिससे समाज एक नई ऊंचाई तक पहुंच सकें।

वहीं निर्विरोध चुने कोषाध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक डीगम्बर स्वर्ण ने कहां कि पहले भी देश सेवा के लिए समर्पित था और कारगिल युद्ध में देश के लिए समर्पित था वैसे ही समाज के उत्थान में हमेशा तत्पर रहूंगा, आज हमारा समाज आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से उतना परिपक्व नहीं है उन्हें अच्छे दिशा में लाने का भरपूर प्रयास करेंगे, लोगों को शिक्षा के मुख्यधारा में लाने का कोशिश करेंगे आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर लोगों के हित में कार्य करेंगे यह हमारी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button