Advertisement Carousel
Blog

धरमजयगढ़ में महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शिकायत मिलते ही आरोपी को घर से दबिश देकर पुलिस ने दबोचा

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements


रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

धरमजयगढ़ थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी दिनेश कौशिक पीड़िता और उसके पति का परिचित था। पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी को दिए बयान में बताया कि आरोपी पिछले कुछ समय से उससे बातचीत करता था।

Advertisements



महिला के अनुसार 6 मई की दोपहर आरोपी उसके घर पहुंचा। उस समय महिला घर के आंगन में थी। आरोपी ने पति के बारे में पूछताछ की और बाद में कमरे में पहुंचकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी।

पीड़िता ने लोकलाज के डर से शुरुआत में किसी को जानकारी नहीं दी, लेकिन बाद में पूरी घटना अपने पति को बताई। शिकायत दर्ज होने के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।



मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश कौशिक को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
– एसएसपी शशि मोहन सिंह:
“महिलाओं के विरुद्ध अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी के अपराध हैं। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।”

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस आमजन से भी अपील कर रही है कि ऐसे मामलों में बिना डर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button