Advertisement Carousel
Add
Blog

अवैध गांजा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त

Ad

Advertisements

जिला दुर्ग

Advertisements


अवैध गांजा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजा जब्त

पुलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नदी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास, चंदखुरी इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी की पहचान गोपी खुंटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी थाना पुलगांव के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 127 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 6 हजार 350 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
दुर्ग पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button