Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी, नेक्स्ट जेनरेशन ERSS सेवा शुरू

Advertisements

जांजगीर-चांपा में पुलिसिंग हुई हाईटेक
10 नए डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन रवाना, आपातकालीन सहायता होगी और तेज

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस को 10 नए नेक्स्ट जेनरेशन ERSS डायल-112 वाहन एवं 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं GVK चालकों की उपस्थिति में आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहनों का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया और अधिक तेज एवं प्रभावी होगी। साथ ही पीड़ितों तक समय पर सहायता पहुंचाने में भी बड़ी मदद मिलेगी।


नए डायल-112 और हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से अब शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच और मजबूत होगी। हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।


इस अवसर पर पामगढ़ विधायक श्री शेषराज हरवंश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति श्री राजकुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय श्री विजय पैकरा, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे, डीएसपी सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button