Advertisement Carousel
Blog

जिले में तैनात हुए अत्याधुनिक डायल-112 वाहन जनसुरक्षा के लिए 24 स्मार्ट इमरजेंसी रिस्पांस वाहन किए गए रवाना

Advertisements

बिलासपुर जिले में तैनात हुए अत्याधुनिक डायल-112 वाहन
जनसुरक्षा के लिए 24 स्मार्ट इमरजेंसी रिस्पांस वाहन किए गए रवाना

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर,
छत्तीसगढ़ शासन की बहुउद्देशीय जनसुरक्षा योजना के तहत बिलासपुर जिले को 24 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन प्राप्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में तैनात किया गया है। आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा उपकरणों से लैस ये वाहन अब जिले में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।


राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा राज्यभर के लिए 400 से अधिक स्मार्ट डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर जिले को मिले 24 वाहनों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।


ये आधुनिक वाहन दुर्घटना, जाम, चोरी, लूट, डकैती, तस्करी, महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराध, आगजनी सहित विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करेंगे। वाहनों में लाइव सीसीटीवी कैमरे, उन्नत तकनीक, आधुनिक सुरक्षा मानक एवं नवीनतम संचार प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे पुलिस रिस्पांस सिस्टम और अधिक मजबूत होगा।
बिलासपुर जिले में कोटा, मस्तूरी, सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा और कोनी थाना क्षेत्रों में दो-दो वाहन तैनात किए गए हैं, जबकि अन्य थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी वाहनों की व्यवस्था की गई है।


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री अमर अग्रवाल एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने ऑनलाइन जुड़कर डायल-112 सेवा की सराहना की और पुलिस विभाग को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, एनजीओ सदस्य एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि सभी डायल-112 वाहन अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने नागरिकों से जरूरत पड़ने पर डायल-112 सेवा का उपयोग करने की अपील की।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button