Advertisement Carousel
Blog

आओ सवारें कल अपना अभियान से युवाओं को मिल रही नई दिशा

Advertisements

आओ सवारें कल अपना अभियान से युवाओं को मिल रही नई दिशा
बिलासपुर पुलिस के समर कैंप में खेल, योग और कला का प्रशिक्षण

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर,
बिलासपुर पुलिस द्वारा “आओ सवारें कल अपना” अभियान के तहत आयोजित समर कैंप युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान के माध्यम से बच्चों को खेल, योग, कला और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे मोबाइल, नशे और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।
पुलिस लाइन स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस समर कैंप में तायक्वांडो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, रनिंग, बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मनोरंजन, सिलाई एवं क्राफ्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


कैंप में लगभग 35 बच्चे वॉलीबॉल, 40 बच्चे हैंडबॉल, 70 बच्चे हॉकी, 50 बच्चे रनिंग तथा करीब 70 बच्चे तायक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें कई प्रतिभागी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह समय-समय पर कैंप पहुंचकर बच्चों की गतिविधियों की जानकारी लेते हैं और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने भी कैंप पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की तथा उन्हें योगा मैट वितरित कर बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया।


अभियान के अंतर्गत पुलिस परिवार की महिलाओं एवं युवतियों के लिए नवीन पुलिस लाइन कार्यालय के मनोरंजन कक्ष में सिलाई एवं क्राफ्ट प्रशिक्षण शिविर भी संचालित किया जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक महिलाएं एवं युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
बिलासपुर पुलिस का यह अभियान समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button