Advertisement Carousel
Add
Blog

नाबालिग से अनाचार और आत्महत्या के प्रयास का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ad

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ अनाचार करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 11 मई को नाबालिग बालिका घर से च्वाइस सेंटर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर थाना बलौदा में अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisements
Advertisements



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार नाबालिग और आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी उत्तम सिंह नर्मदा उर्फ ननकु को हिरासत में लिया और पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को मोटरसाइकिल से भगाकर ले जाना और बदनामी के डर से खुद व नाबालिग को कीटनाशक दवाई पिलाकर आत्महत्या का प्रयास करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की कार्रवाई में बलौदा थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button