Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई का वायरल वीडियो, 2 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 4 आरोपी गिरफ्तार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र से सामने आए युवक को रस्सी से बांधकर मारपीट करने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला ग्राम झारपारा का है, जहां पीड़ित और आरोपी एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जोगेंद्र बढ़ाई (50 वर्ष) ने थाना बागबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अप्रैल 2026 को वह अपने घर में लकड़ी का काम कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी नवीन बंजारा और दिनेश बंजारा उसे “पागल” कहकर गंदी गालियां दे रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया और कारण पूछा, तो आरोपी पक्ष नाराज हो गया।

आरोप है कि नवीन और दिनेश ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जोगेंद्र को रस्सी से बांध दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का गांव के ही एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नवीन बंजारा (35 वर्ष), भगवती बंजारा (60 वर्ष), दिनेश बंजारा (42 वर्ष) और अंजुलता बंजारा (31 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम झारपारा, थाना बागबहार, जिला जशपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी, डंडा और लोहे की सरिया भी जब्त कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button