Advertisement Carousel
Blog

धरमजयगढ़ में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, बेटे ने डंडे से उतारा मौत के घाट शराब के नशे में बेटे ने ली मां की जान, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का बेटा निकला, जिसने शराब के नशे में अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई अपनी मासूम बेटी पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements



मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चिकटवानी मुडाडीपा का है, जहां 70 वर्षीय मेरीना लकड़ा अपने घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिली थीं। वहीं उनकी 10 वर्षीय नातिन अगोस्टिना लकड़ा भी गंभीर रूप से घायल हालत में मिली, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतिका के सिर, माथे और कान के ऊपर गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस का शक मृतिका के बेटे संदीप लकड़ा पर गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में था और उसकी मां उसे शराब पीने से मना कर रही थी। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से अपनी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी बेटी अगोस्टिना पर भी आरोपी ने हमला कर दिया।


पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह
“घरेलू हिंसा, हत्या और महिलाओं एवं बुजुर्गों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ऐसे अपराधियों को हर हाल में कानून के दायरे में लाया जाएगा।”

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में धरमजयगढ़ पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button