Advertisement Carousel
Blog

खरसिया, छाल और पुसौर में 58 लीटर अवैध शराब जब्ततीन शराब तस्कर गिरफ्तार, परिवहन में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्तछाल पुलिस ने 35 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी दबोचा

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट
रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
खरसिया, छाल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 58 लीटर अवैध महुआ और देशी शराब जब्त की गई है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी पुलिस ने जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में छाल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हाटी बाजार पारा के पीछे अवैध महुआ शराब की बिक्री की जा रही है।


सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी चैनसिंह राठिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अलग-अलग जरीकेनों में भरी करीब 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं पुसौर थाना पुलिस ने तेतला रोड पर घेराबंदी कर स्कूटी से शराब परिवहन कर रहे आरोपी रवि कर्ष को पकड़ा। जांच के दौरान उसके बैग से 50 पौवा देशी प्लेन शराब, यानी करीब 9 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 13 BD 4661 को भी जब्त कर लिया है।



इधर खरसिया पुलिस ने मंगल बाजार रोड इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी भोलू चौहान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह
“रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

फिलहाल रायगढ़ पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button