Advertisement Carousel
Blog

करही गोलीकांड पर SP विजय कुमार पाण्डेय का बड़ा एक्शन एयरपोर्ट से सीधे घटना स्थल पहुंचे SP, शुरू हुआ “ऑपरेशन हंट”

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
करही गोलीकांड पर एक्शन मोड में SP विजय कुमार पाण्डेय, शुरू हुआ “ऑपरेशन हंट”

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण पूरा कर लौटते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सीधे रायपुर एयरपोर्ट से घटना स्थल ग्राम करही पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की।

SP विजय कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिर्रा थाना प्रभारी और साइबर टीम से घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी अहम जानकारियां भी हासिल कीं।

Advertisements
Advertisements


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” शुरू कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संदिग्धों की तलाश में रवाना किया गया है। जिलेभर में सघन जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी सागर पाठक और बिर्रा थाना प्रभारी जयकुमार साहू भी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल करही गोलीकांड को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और “ऑपरेशन हंट” के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button