Advertisement Carousel
Add
Blog

नेहरू नगर चौक हत्याकांड का पूरा खुलासा, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद गिरफ्तार

Ad

Advertisements

नेहरू नगर चौक हत्याकांड का पूरा खुलासा, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद गिरफ्तार
शिवकुमार सिंह हत्याकांड में सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, फरार आरोपी को दुर्ग पुलिस ने दबोचा

Advertisements


भिलाई/दुर्ग, सुपेला थाना क्षेत्र के नेहरू नगर चौक पर आपसी विवाद के दौरान युवक शिवकुमार सिंह (29) पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया (21), निवासी रुआबांधा चाचा चौक, भिलाई को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर चौक पर आपसी विवाद के दौरान शिवकुमार सिंह पर हमला किया गया था। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

Advertisements


प्रकरण में पूर्व में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार आरोपी की पतासाजी की और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
सभी आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नेहरू नगर चौक हत्याकांड में सभी संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी कर ली गई है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालिका के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button