Advertisement Carousel
Blog

दुर्ग शहर में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisements


दुर्ग शहर में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा और उनके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है।

मामला दुर्ग शहर के नयापारा तिराहा और गंजपारा नदी रोड क्षेत्र का है, जहां कुछ युवक खुलेआम धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

पहले मामले में पुलिस ने नयापारा तिराहा नदी रोड के पास आरोपी लुकेश यादव को लोहे का धारदार फरसा नुमा हथियार लहराते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से हथियार जब्त कर उसके खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Advertisements
Advertisements



वहीं दूसरे मामले में गंजपारा नदी रोड स्थित सिन्हा होटल के पास आरोपी आकीब अली को स्टील के धारदार बटनदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोगों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ भी आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर आम लोगों में भय और आतंक पैदा कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक फरसा नुमा हथियार और एक बटनदार चाकू जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।



“सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस कार्रवाई में निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा और आरक्षक प्रशांत पाटनकर की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button