Advertisement Carousel
Add
Blog

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार वारंटियों पर कसा शिकंजाविशेष अभियान में 10 वारंट तामील, कई वारंटी गिरफ्तार

Ad

Advertisements


बिलासपुर जिले के तोरवा थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष छापेमार अभियान चलाया। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए कुल 10 वारंट तामील किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां गैर-जमानती वारंटियों को जेल भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements



तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कई आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने के बाद लगातार पेशी में अनुपस्थित चल रहे हैं और फरार हैं।

माननीय न्यायालय द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती और जमानती वारंट जारी किए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना तोरवा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर फरार वारंटियों की तलाश शुरू की। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 8 गैर-जमानती और 2 जमानती वारंट तामील किए।



पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अमर ध्रुव, रोहित ध्रुव, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, छोटू उर्फ रितेश रजक, अल्हा रजक, प्रकाश दास, अमर रजक, विशाल ध्रुव और संजय केवंट सहित कुल 9 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें रोहित ध्रुव के खिलाफ दो गिरफ्तारी वारंट जारी थे।

गिरफ्तार वारंटियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ जेल वारंट जारी किए जाने के बाद सभी को जेल दाखिल कराया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

“फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। कुल 10 वारंट तामील किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button