Advertisement Carousel
Blog

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के केंद्रीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री एस. बालकृष्ण जी का छत्तीसगढ़ (रायगढ़ विभाग) प्रवास जांजगीर-चांपा जिले में होने जा रहा है। उनके गरिमामय सानिध्य में राष्ट्रीय गीत “वन्देमातरम्” के 150 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements


यह कार्यक्रम 16 मई 2026 को जिला पंचायत ऑडिटोरियम, जांजगीर में प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होगा। इस अवसर पर युवाओं, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े समस्त प्रबुद्धजनों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना एवं युवा शक्ति के समन्वय पर विशेष विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही अभाविप के प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओं तथा रायगढ़ विभाग के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठकें भी आयोजित होंगी, जिनमें संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
अभाविप जांजगीर-चांपा द्वारा इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने हेतु व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अभाविप के जिला संयोजक उदय पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभावना को और अधिक सशक्त करने तथा “वन्देमातरम्” के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button