Advertisement Carousel
Blog

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई चार चोरी के मामलों का खुलासा, दो अपचारी बालक पकड़ाए

Advertisements

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चार चोरी के मामलों का खुलासा, दो अपचारी बालक पकड़ाए
बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना पुलिस ने चोरी के चार अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ टूल्लू पम्प एवं तीन कूलर मोटर बरामद की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक डी.आर. टण्डन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग ने टीम गठित कर संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।


इसी दौरान 13 मई 2026 की रात पुलिस टीम को दो संदिग्ध बालक घूमते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने बिल्हा क्षेत्र के दगौरी, बेलटुकरी, गुमा और बिल्हा के सूने मकानों की रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, मोबाइल टावर का कॉपर केबल, कूलर मोटर, टूल्लू पम्प तथा नकदी 30 हजार रुपये चोरी करना कबूल किया। चोरी किए गए सामान को फेरीवालों के पास बेचने तथा नकदी रकम खर्च कर देने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ टूल्लू पम्प एवं तीन नग कूलर मोटर जब्त कर ली है। दोनों अपचारी बालकों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के प्रकरण दर्ज होना पाया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों को सूचना देकर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर सहित पुलिस टीम के आरक्षक संतोष यादव, अनिल बंजारे, अमर चन्द्रा, अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button