Advertisement Carousel
Blog

खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला मैकेनिक गिरफ्ताररायगढ़

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद, डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला मैकेनिक गिरफ्तार


रायगढ़, 14 मई। खरसिया पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार को दिल्ली से बरामद कर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक है, जिसने पहले से डुप्लीकेट चाबी तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6 लाख रुपए मूल्य की वेन्यू कार जब्त की है।

Advertisements


जानकारी के अनुसार 6 मई 2026 को प्रार्थी संदीप कुमार ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी वेन्यू कार क्रमांक CG 04 MT 7666 घर के सामने से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में वाहन को एक होटल तक जाते देखा गया। होटल स्टाफ से पूछताछ और वहां जमा पहचान दस्तावेजों के आधार पर पुलिस को आरोपी मोहम्मद आमिर तक पहुंचने में सफलता मिली। तकनीकी जांच में आरोपी की मोबाइल लोकेशन दिल्ली क्षेत्र में मिली।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वाहन स्वामी विजय ने नवंबर 2025 में दुर्घटनाग्रस्त कार की मरम्मत दिल्ली के एक मैकेनिक से कराई थी। इसी आधार पर पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई और तीन दिन की लगातार पतासाजी के बाद आरोपी मोहम्मद आमिर को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले ही वाहन की डुप्लीकेट चाबी तैयार कर ली थी। वाहन के जीपीएस सिस्टम की जानकारी होने के कारण उसने योजनाबद्ध तरीके से खरसिया पहुंचकर कार चोरी की। आरोपी ने वाहन की मूल नंबर प्लेट हटाकर दिल्ली नंबर प्लेट लगाई और उसे डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की तैयारी कर रहा था।


आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग क्षेत्र से चोरी की गई वेन्यू कार बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आमिर पिता मुस्ताक हुसैन उम्र 39 वर्ष निवासी शाहदरा दिल्ली एवं हाल मुकाम लोनी गाजियाबाद को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पूरे मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आरोपी की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी में प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा, आरक्षक कीर्ति सिदार, आरक्षक केशव चौहान तथा साइबर सेल के आरक्षक धनंजय कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और तकनीकी जांच के जरिए अपराधियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button