Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव आज से शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

दोकड़ा | जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर स्थापना के प्रथम वर्षगांठ महोत्सव 2026 को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। तीन दिवसीय इस भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत आज 14 मई से होने जा रही है, जिसमें कलश यात्रा और अधिवास कार्यक्रम के साथ हरि नाम कीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।

Advertisements
Advertisements

आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए अखंड हरि नाम कीर्तन महायज्ञ, नगर भ्रमण, महाप्रसाद वितरण और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस विशेष आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार 14 मई को भव्य कलश यात्रा और अधिवास कार्यक्रम से होगी। इसके बाद शुक्रवार 15 मई को सुबह 8 बजे से नामाचार कार्यक्रम आरंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं शनिवार 16 मई को पूर्णाहुति, दीक्षाभंजन, नगर भ्रमण और महाप्रसाद वितरण के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।

इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और पारंपरिक ओडिशा शैली की झांकियों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सभी भक्तजन सुगमता के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर सकें।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभर रहा है, जो क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button