Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

फर्सवानी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बांटे प्रमाण पत्र और हितलाभ, बच्ची संग सेल्फी बनी चर्चा का विषय

फर्सवानी सुशासन शिविर में लक्ष्मी स्वसहायता समूह को मिला 6 लाख का चेक

कुल 372 आवेदन में पंचायत विभाग को मिला 187 आवेदन

सारंगढ़ बिलाईगढ़,सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत फर्सवानी में किया गया, जहाँ  मल्दा ब, मुड़पार छोटे, नौरंगपुर, अमझर, ठाकुरदिया, बुदेली, दानसरा, सिंगारपुर आदि गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सभी स्टालो का अवलोकन किया और विभाग द्वारा शिविर में दी जा रही सेवा का अवलोकन किया। शिविर में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, रामकुमार थूरिया, प्रकाश तिवारी, योगेश्वर, रविंद्र, अश्वनी पटेल, मिलन, दिलीप साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित सत्ताधारी दल के प्रतिनिधियों ने शिविर में ग्रामीणों को सम्बोधित किया। इस दौरान अतिथियों ने नन्हें बच्चों को अन्न प्राशन कराया, गर्भवती महिलाओ को उपहार दिए और लक्ष्मी स्व सहायता समूह को 6 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड, निक्षय मित्र को फूड बॉक्स, मत्स्य विभाग द्वारा मछली जाल, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास का पूर्णता और स्वीकृति प्रमाण पत्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र, खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका, बी 1, समाज कल्याण विभाग द्वारा छड़ी प्रदान किया गया।

शिविर में 372 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 358 आवेदन मांग का और 14 शिकायत का है। सबसे ज्यादा आवेदन 187 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्राप्त हुआ। पंचायत विभाग अंतर्गत पीएम आवास, शौचालय, पशु शेड, मनरेगा आदि के कार्य, नाली, सामुदायिक भवन आदि के कार्य किये जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदन ग्रामीण विकास और सरकार की योजनाओं के लाभ के लिए जागरूक नागरिक  के लक्षण को दर्शाता है। इसके बाद राजस्व विभाग के 55 आवेदन, महिला एवं बाल विकास विभाग के महतारी वंदन और अन्य कार्य के 21 आवेदन,  राशन कार्ड और पेंशन कार्य के लिए 15-15 आवेदन प्राप्त हुए।  विद्युत के 14 और पेयजल से जुड़े लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 17 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Advertisements

कलेक्टर पद्मिनी ने सेल्फी लेकर बच्ची को कराया “आई फिल अमेजिंग का अहसास

सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने  बच्ची के साथ सेल्फी ली। सेल्फी लेने के दौरान बच्ची के टीशर्ट में अंकित शब्द “आई फिल अमेजिंग” बच्ची के चेहरे पर नजर आ रहा था। इस दौरान वहां उपस्थित अतिथि, अफसर और ग्रामीणों के चेहरे में भी मुस्कान के साथ खुशी दिखाई दी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button