Advertisement Carousel
Blog

ऑपरेशन “अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पकड़ा गेरवानी में बर्तन दुकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा कारोबार पूंजीपथरा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार मोबाइल और बारकोड पेमेंट से चल रहा था क्रिकेट सट्टा नेटवर्क18,400 रुपये नगद और 4 मोबाइल जब्त, पुलिस ने खोला सट्टे का राज

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन “अंकुश” के तहत गेरवानी में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गेरवानी में संचालित अवैध सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गेरवानी स्थित एक बर्तन दुकान के भीतर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्याम कुमार अग्रवाल (43 वर्ष) निवासी ग्राम गेरवानी तथा सुरेश अग्रवाल (42 वर्ष) निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी, रायगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 हजार 400 रुपये नगद तथा चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल फोन और डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। आरोपियों ने बताया कि सट्टे की रकम ग्राम गेरवानी निवासी खाईवाल रामफल अग्रवाल तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस की दबिश के दौरान रामफल अग्रवाल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
इस मामले में थाना पूंजीपथरा में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।


कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन और ऑफलाइन जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म, मोबाइल एप और अन्य माध्यमों से अवैध सट्टा संचालित करने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button