Advertisement Carousel
Blog

तड़के सुबह दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, कॉम्बिंग गश्त में हथियार और गांजा बरामद 100 पुलिस जवानों के साथ दुर्ग में सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर शिकंजा ग्रीन चौक में पुलिस की दबिश, तलवार-गुप्ती और गांजा के साथ दो संदिग्ध पकड़े गए दुर्ग पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से मचा हड़कंप, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई

Advertisements


दुर्ग में तड़के सुबह पुलिस का बड़ा एक्शन, कॉम्बिंग गश्त में हथियार और गांजा बरामद

दुर्ग शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तड़के सुबह बड़ा सर्च अभियान चलाया। मोहन नगर और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में करीब 100 पुलिस जवानों के साथ कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें अवैध हथियार, गांजा और संदिग्ध बाइक के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

Advertisements
Advertisements



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक यदुमणि सिदार और एसडीओपी पाटन अनूप लकड़ा के नेतृत्व में सुबह 4 बजे से 8 बजे तक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मोहन नगर और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रीन चौक, टिपरापारा, हरणा बांधा और तकिया पारा इलाके में संचालित किया गया।



कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों, मकानों और आदतन अपराधियों के ठिकानों की सघन जांच की। तलाशी के दौरान ग्रीन चौक निवासी विकास यादव उर्फ लासा और प्रशांत उर्फ बालू के कब्जे से तलवार, धारदार हथियार, गुप्ती, अवैध गांजा और संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी विकास यादव उर्फ लासा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत और प्रशांत उर्फ बालू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं संदिग्ध बाइक को लेकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।



दुर्ग पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार और मादक पदार्थ की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
आउट्रो :
दुर्ग पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button