Advertisement Carousel
Blog

बिना लाइसेंस ट्रक चलाना पड़ा भारी, दो युवकों की मौत के बाद चालक गिरफ्तार सड़क हादसे में अब सख्ती, रायगढ़ पुलिस करेगी गंभीर धाराओं में कार्रवाईपुसौर हादसे में बड़ा एक्शन, ट्रक चालक पर लगा आपराधिक मानव वध का केसतेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान, आरोपी चालक भेजा गया जेल

Advertisements


ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

रायगढ़ जिले में सड़क हादसों को लेकर पुलिस अब बेहद सख्त नजर आ रही है। पुसौर थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गैर इरादतन हत्या यानी आपराधिक मानव वध की गंभीर धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का साफ कहना है कि अब बिना वैध लाइसेंस और लापरवाही से वाहन चलाकर किसी की जान लेने वालों पर सीधे कठोर धाराओं में कार्रवाई होगी।

मामला पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला अस्पताल के पास चंद्रपुर-सारंगढ़ मुख्य मार्ग का है, जहां 10 मई को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महेश निषाद और सोनू माली की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने उपेक्षापूर्ण वाहन चलाने का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में गहन विवेचना में कई गंभीर तथ्य सामने आए।

Advertisements



थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच में पता चला कि ट्रक चालक वजीम खान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के भारी वाहन चला रहा था। इतना ही नहीं, वाहन मालिक ने उसे ट्रक चलाने से मना भी किया था, बावजूद इसके उसने वाहन सड़क पर उतार दिया।


पुलिस विवेचना में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी को इस बात का पूरा अंदेशा था कि बिना लाइसेंस और लापरवाही से भारी वाहन चलाना किसी की जान ले सकता है। इसी आधार पर पुलिस ने मामले में धारा 106(1) बीएनएस को बदलते हुए गंभीर धारा 105 बीएनएस यानी आपराधिक मानव वध की धारा जोड़ दी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह :
“सड़क पर वाहन चलाना जिम्मेदारी है, लापरवाही नहीं। बिना वैध लाइसेंस या नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाकर किसी निर्दोष की जान लेने वालों के प्रति रायगढ़ पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति अपनाएगी। ऐसे मामलों में आगे कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब सड़क हादसों में मौत होने पर केवल लापरवाही नहीं, बल्कि गंभीर आपराधिक धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button