Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरीमहासमुंद

ऑपरेशन निश्चय: कपड़ा फेरीवालों की आड़ में चल रही गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत गांजा तस्करों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिले में संयुक्त नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 12 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जब्त गांजा की कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख 03 हजार रुपये बताई गई है। वहीं 11 वाहनों सहित कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 98 लाख 05 हजार रुपये आंकी गई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार तस्करों ने गांजा तस्करी के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। आरोपी खुद को कपड़ा फेरीवाला बताकर मोटरसाइकिलों में कपड़ों के ढेर के पीछे विशेष लोहे के जालीनुमा कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर परिवहन कर रहे थे। बाहरी रूप से देखने पर यह सामान्य स्ट्रीट वेंडर्स नजर आते थे, लेकिन पुलिस की तकनीकी निगरानी, सटीक सूचना और मुस्तैदी ने उनके इस नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा और तितरी रायगढ़ा क्षेत्र से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की योजना थी। रायपुर रेंज पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी एम्बुलेंस, केला परिवहन, मूवर्स एंड पैकर्स, ऑटो, बस ट्रेवल्स और ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी के प्रयासों को विफल किया जा चुका है।

Advertisements
Advertisements

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महासमुंद जिले के थाना बसना और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 247 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने 7 मोटरसाइकिलों, 6 मोबाइल फोन और गांजा छिपाने में इस्तेमाल किए गए 5 लोहे के जालों को भी जब्त किया।

बसना पुलिस ने ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रही 5 मोटरसाइकिलों को रोका। सभी आरोपी कपड़ा विक्रेता बनकर गांजा तस्करी कर रहे थे। वहीं कोमाखान पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर एक होंडा साइन बाइक से 9 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया।

महासमुंद से गिरफ्तार आरोपी

मेताप टाटिया

रमेश चौहान

राजू कुमावत टाकिया

दीपक राजपूत

प्रकाश बंजारा

मोहम्मद रिहान

मनोज सिंह

चंद्रशेखर

जितेंद्र

विकास


महासमुंद जिले में जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 28 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है।

धमतरी में भी तस्करी का खुलासा

धमतरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 131.005 किलो गांजा जब्त करते हुए 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।

यहां भी आरोपी मोटरसाइकिलों में कपड़ों के ढेर के पीछे विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा परिवहन कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जो अलग-अलग राज्यों में इसी तरीके से गांजा सप्लाई कर रहा था।

धमतरी से गिरफ्तार आरोपी

राजेश ओबनी

दौलत सिंह


धमतरी में जब्त सामग्री

131 किलो गांजा

3 मोटरसाइकिल

3 मोबाइल फोन

नकद राशि


धमतरी जिले में कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 69 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रायपुर रेंज में ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button