Advertisement Carousel
Blog

रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, गुंडा-बदमाशों में मचा हड़कंप जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 मकानों और 300 वाहनों की जांच कांबिंग गश्त में 120 निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश हाईवे से लेकर बस्तियों तक पुलिस अलर्ट, संदिग्धों की हुई सघन जांच

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस का विशेष सघन चेकिंग अभियान, गुंडा-बदमाशों में मचा हड़कंप
जांजगीर-चांपा, 11 मई 2026। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा बीती दरमियानी रात से लेकर तड़के सुबह तक विशेष सघन चेकिंग एवं कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिलेभर के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों तथा संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश दी गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Advertisements
Advertisements


अभियान के तहत जिले के करीब 120 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के निवास स्थलों की जांच की गई। वहीं करीब 600 मकानों एवं हाईवे मार्गों पर 300 से अधिक ट्रेलर-ट्रक वाहनों की सघन तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की डिक्की चेकिंग, वाहन दस्तावेजों की जांच तथा वाहन चालकों एवं क्लीनरों का सत्यापन भी किया गया।
विशेष चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 20 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 6 हजार 400 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।


इसी अभियान के दौरान अकलतरा पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी अविनाश मार्बल उम्र 27 वर्ष को 40 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब तथा 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों तथा धारदार हथियार रखने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी गई और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।


जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पुलिस की सुरक्षा एवं चेकिंग संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी थाना में दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button