Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

गुपचुप खाने से 21 ग्रामीण बीमार, अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने जाना हाल

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम पंचायत रेड़ा में रविवार शाम गुपचुप खाने के बाद 21 ग्रामीण फूड पायजनिंग का शिकार हो गए। अचानक उल्टी, पेट दर्द और तबीयत बिगड़ने की शिकायत मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए सरपंच ने सभी प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल जिला अस्पताल सारंगढ़ में भर्ती कराया।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू देर रात जिला अस्पताल पहुंचीं और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को सभी मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से लगातार निगरानी रखने और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा।

जानकारी के अनुसार, फूड पायजनिंग की चपेट में आए 21 ग्रामीणों में से 4 मरीजों की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। वहीं अन्य मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी में गुपचुप खाने के बाद फूड पायजनिंग की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button