Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में मातम

कोसीर थाना क्षेत्र के जशपुर गांव की घटना, खेलने निकली थीं दोनों बच्चियां

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जशपुर गांव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

मामला कोसीर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार जशपुर गांव निवासी संतोष माली की दो बेटियां—करीना माली और चांदनी माली—बीते दिन दोपहर घर से बिना बताए खेलने के लिए निकली थीं।

काफी देर तक दोनों बच्चियों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

इसी दौरान शाम करीब 7 बजे ग्रामीणों ने गांव की नदी में दो बच्चों के शव तैरते हुए देखे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की पहचान करीना और चांदनी के रूप में की गई।
आज सुबह ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोसीर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button