Advertisement Carousel
Blog

जिला सक्ती के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements

सक्ती,
जिला सक्ती के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवकुमार कुर्रे (25 वर्ष), निवासी ग्राम अमेराडीह, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने 21 मार्च 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति बाहर काम करता है और वह घर में अकेली रहती थी। इसी दौरान आरोपी पिछले कुछ समय से उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।
रिपोर्ट के अनुसार, 17 नवंबर 2025 की रात आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

Advertisements
Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देश पर आरोपी की तलाश तेज की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक आदित्य सिंह एवं आरक्षक सेतराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button