Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

मोना मॉडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल बने टॉपर, टॉप-10 में जगह—रतन शर्मा ने किया भव्य सम्मान

Mona Modern School student Hemant Patel emerged as the topper, ranked in the top 10, and was honoured by Ratan Sharma.

मोना मॉडर्न स्कूल के छात्र ने अंचल का बढ़ाया मान

बरमकेला न्यूज: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बरमकेला क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। मोना मॉडर्न स्कूल, बरमकेला के छात्र हेमंत कुमार पटेल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में 10वां स्थान हासिल किया है। हेमंत की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर भारत के सबसे बड़े  व्यापारिक संगठन कैट के जिला अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी रतन शर्मा ने मोना मॉडर्न स्कूल पहुंचकर हेमंत पटेल का सम्मान किया। उन्होंने शाल, श्रीफल भेंट कर एवं मुंह मीठा कराकर छात्र का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य अमितेश केसरवानी को भी शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

रतन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हेमंत पटेल ने पूरे प्रदेश में बरमकेला का नाम रोशन किया है, जो अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इससे पहले भी मोना मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों ने कई बार प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय परिवार ने हेमंत की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस सफलता ने न केवल हेमंत पटेल के परिवार और विद्यालय को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे बरमकेला क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button