Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मनरेगा श्रमिकों का सम्मान जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों में श्रमिकों को अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी

Advertisements

जांजगीर-चांपा,

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मनरेगा श्रमिकों का सम्मान
जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में श्रमिकों को अधिकारों व योजनाओं की दी गई जानकारी
जांजगीर-चांपा,
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिले में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के अंतर्गत श्रमिकों का सम्मान करते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisements


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में श्रमिकों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
जिले की ग्राम पंचायत खोरसी, पचेड़ा, पचरी, धुरकोट एवं बूड़ेना सहित अन्य पंचायतों में श्रमिक दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन हुए। खोरसी एवं बूड़ेना में श्रमिकों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि पचरी में भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


इस दौरान मनरेगा के तहत उपलब्ध रोजगार के अवसर, मजदूरी भुगतान व्यवस्था, रोजगार दिवस (प्रत्येक माह की 7 तारीख) तथा जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं व्यक्तिगत लाभ के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों में विशेष रूप से महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने, मातृत्व लाभ एवं श्रम कार्ड जैसी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ‘वीबी जी रामजी योजना’ के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी श्रमिकों को दी गई।


अधिकारियों ने श्रमिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रमिकों को सशक्त बनाना एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button