Advertisement Carousel
Blog

29 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड

Advertisements

29 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड
जांजगीर-चांपा,
जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश कश्यप (30 वर्ष), निवासी भैंसमुंडी थाना नवागढ़, के कब्जे से 29 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। आरोपी अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़कर कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements


आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button