Advertisement Carousel
Blog

कामगारों की मेहनत से लिखी जाती है तरक्की की कहानी: श्री श्याम ग्रुप में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित

Advertisements

कामगारों की मेहनत से ही गढ़ती है तरक्की की इबारत: श्री श्याम ग्रुप में श्रमिक सम्मान समारोह
मजदूर दिवस पर बनारी स्थित इकाई में कामगारों का हुआ सम्मान, प्रबंधन ने जताया आभार
जांजगीर,

Advertisements
Advertisements


अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री श्याम ग्रुप, बनारी में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के कामगारों को प्रबंधन की ओर से गमछा, मिष्ठान्न एवं शरबत वितरित कर उनके श्रम, समर्पण और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया एवं डायरेक्टर श्री अभिनव सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कामगारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि बदलते समय में कामगार केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि विकास की वास्तविक धुरी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है, और हर मेहनतकश अपने कौशल के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उद्योगों की प्रगति एवं देश की आर्थिक मजबूती के पीछे कामगारों की मेहनत और प्रतिबद्धता सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि जब श्रमिक सशक्त होता है, तभी उद्योग मजबूत होता है और राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर होता है।


वहीं डायरेक्टर श्री अभिनव सुल्तानिया ने अपने संबोधन में कामगारों को संस्थान का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके लोग होते हैं। आपसी सहयोग, विश्वास और एकजुटता से ही निरंतर प्रगति संभव है। उन्होंने कामगारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की भावना ही श्री श्याम ग्रुप को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कामगारों ने संस्था की उन्नति तथा समाज और देश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button