Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
जैजैपुर के नवनिर्माणाधीन न्यायालय परिसर में 30 श्रमिकों को दी गई कानूनी जानकारी
जांजगीर-चांपा,
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को नवनिर्माणाधीन न्यायालय परिसर, जैजैपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार एवं सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) श्री राजेश खलखो, पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) शांति कुर्रे, नायब नाजिर राम रतन श्याम तथा कोटा केबिन ऑपरेटर करुणा भारती उपस्थित रहे।
इस अवसर पर JMFC श्री खलखो ने श्रमिकों को कार्य-जीवन संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रमिकों को प्रतिदिन 8 घंटे कार्य, 8 घंटे विश्राम एवं शेष 8 घंटे अन्य आवश्यक गतिविधियों में व्यतीत करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता बनी रहती है।
वहीं PLV शांति कुर्रे ने उपस्थित श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में कुल 30 श्रमिकों ने सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
यह आयोजन श्रमिकों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और उन्हें उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति सजग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button