Advertisement Carousel
Blog

सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है – अमर सुल्तानिया भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच ने दिखाई मिसाल, गौशाला में अपने वजन के बराबर फल-सब्जी का दान

Advertisements

सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है – अमर सुल्तानिया
भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच ने दिखाई मिसाल, गौशाला में अपने वजन के बराबर फल-सब्जी का दान
नैला-जांजगीर, प्रतिनिधि।
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं मारवाड़ी युवा मंच, शाखा नैला-जांजगीर द्वारा गौसेवा का एक सराहनीय और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मंच के सदस्यों ने नैला स्थित गौशाला पहुंचकर अपने-अपने वजन के बराबर फल, सब्जियां, चना एवं गुड़ का दान कर गौवंश के पोषण हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस सेवा कार्य में सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे संवेदनशील एवं जागरूक समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisements
Advertisements


अपने संबोधन में अमर सुल्तानिया ने कहा कि “सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन का मूल संस्कार है। जब युवा अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज और जीवों के प्रति दायित्व निभाते हैं, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण संभव होता है। गौसेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, और ऐसे प्रयास समाज में करुणा, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं।”
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष आकाश सिंघानिया, सचिव अनुभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, नवदीप अग्रवाल, चेतन शर्मा सहित सदस्य तुषार गोयल, आदित्य भोपालपुरिया, यश अग्रवाल, केशव सोनी, रमेश शर्मा, रक्षित अग्रवाल एवं पार्थ अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
यह पहल न केवल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी जनहित और गौसेवा के लिए प्रेरित करने वाली साबित हो रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button