Advertisement Carousel
Add
Blog

निर्माणाधीन नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता और प्रगति पर प्रधान जिला न्यायाधीश की नजर

Ad

Advertisements

निर्माणाधीन नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण, गुणवत्ता और प्रगति पर प्रधान जिला न्यायाधीश की नजर

नवागढ़, पामगढ़ और अकलतरा न्यायालयों का किया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जांजगीर-चांपा:

Advertisements
Advertisements


जिले की न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने व्यवहार न्यायालय नवागढ़, पामगढ़ एवं अकलतरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नवीन न्यायालय भवनों सहित वर्तमान न्यायालय परिसरों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्यायालय की कार्यप्रणाली, भवन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा मानकों, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।


इस अवसर पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर शैलेन्द्र कुमार चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा, व्यवहार न्यायाधीश नवागढ़ सिद्धार्थ आनंद सोनी, न्यायाधीश अकलतरा शिवानी सिंह एवं न्यायाधीश पामगढ़ शीलू केशरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
यह निरीक्षण जिले में न्यायिक ढांचे को मजबूत करने और आम जनता को बेहतर न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button